अलीगंज : गांधी जयंती पर सरकारी व निजी विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 October 2019

अलीगंज : गांधी जयंती पर सरकारी व निजी विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी


अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] :-

प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनायी गयी। प्रखंड के +2जनता हाई स्कूल सोनखार, नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जागंज, आनंद विद्या निकेतन एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल, चंद्रदीप में विद्यालय प्रधान के देख-रेख में बुधवार को अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी। गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


उच्च विद्यालय मिर्जागंज में विद्यालय प्रभारी शिवशंकर पासवान की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गयी और गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने  के संकल्प के साथ बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
वहीं आनंद विद्या निकेतन में प्राचार्य पूजा कुमारी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा किये गये कार्यों की बखान करते हुए कहा कि वे सदैव अहिंसा के पुजारी थे। 


जीवन भर सादगीपूर्ण जीवन जीकर रहकर देश को प्रगति के राहों पर ले गये। मौके पर प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के अद्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती एक साथ मनायी जाती है। दोनों महापुरुषों ने देश को तरक्की की रास्ते पर चलना सिखाया। मौके पर शिक्षक प्रभारी एच एम सुरेश प्रसाद, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, पंकज कुमार, अर्पिता राज, कोमल कुमारी, नागेशवर प्रसाद, गोपाल कुमार, विक्की पाठक, रिंकु कुमारी, प्रीति कुमारी सहित विद्यालय के सैंकड़ों विद्यार्थीगण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad