सांस्कृतिक विरासत को जागृत रखने 3 और 4 अक्टूबर को होगा गिद्धौर महोत्सव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

सांस्कृतिक विरासत को जागृत रखने 3 और 4 अक्टूबर को होगा गिद्धौर महोत्सव

गिद्धौर :
सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जागृत रखने के लिए इस वर्ष 3 एवं 4 अक्टूबर को गिद्धौर के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में गिद्धौर महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के सौजन्य से किया जा रहा है। पहले दिन मशहूर गायक अल्ताफ राजा अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 4 अक्टूबर को बिहार की शान मैथिली ठाकुर अपने मधुर गायन से गिद्धौर महोत्सव में चार चाँद लगाएंगी।

इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक ओर जहाँ चुनिंदा लोगों को पास दिया गया है वहीं अन्य लोग दर्शक दीर्घा से कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहेंगे। पिछले वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा गिद्धौर महोत्सव का आयोजन किया गया था।

बता दें इसकी शुरुआत जनप्रिय नेता स्व. दिग्विजय सिंह ने की थी। उनके देहावसान के बाद से इसपर विराम सा लग गया था। लेकिन स्थानीय निवासी व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत के प्रयास से फिर से इसे पुनर्जागृत किया गया है।

कार्यक्रम को gidhaur.com के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए नीचे दिए लिंक पर जाकर चैनल को मुफ्त में सब्सक्राइब कर लें और बेल आइकॉन जरूर से दबा दें ताकि नोटिफिकेशन आप तक पहुंच जाए।
https://www.youtube.com/gidhaurlive

Post Top Ad -