सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को सोनो-खैरा मुख्य पथ पर डीटीओ रवि कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान में सैकड़ो वाहन की सघनता से जांच की गई। जिसमें आधा दर्जन वाहन मालिक बिना हेलमेट पहनने मिले। इन पर जुर्माना भी वसूला गया। इस क्रम में स्कूली वाहनों की भी जांच हुई। स्कूल वाहन में बच्चों को बैठने की सीट और अन्य सुविधा उपलब्ध है कि नहीं , इसपर मालिकों को एक सप्ताह का समय दिया गया।
चारपहिया वाहन चलाते हुए सीटबेल्ट न लगाने वाले भी जुर्माने के भागीदार बने।
इधर, डीटीओ रवि कुमार द्वारा सोनो के आलावे गिद्धौर में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगों की सुरक्षा के प्रति दायित्व नहीं निभाने को लेकर डीटीओ ने खुद सड़क पर उतरकर इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। इस क्रम में पीएचईडी विभाग की गाड़ी को भी पकड़कर फाइन लिया गया। वहीं ओवरलोडिंग चल रहे वाहनों को भी थाना परिसर लाकर जुर्माना काटा गया।
इस अवसर पर एमभीआई राजेश रंजन , ईएसआई शलेन्द्र कुमार , सोनो थाना के एएसआई रामाशीष यादव , मो ०तैयव के आलावे सैफ बल उपस्थित थे।
Input- (मदन शर्मा, सोनो)