पटना [अनूप नारायण] :
सीवान की जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को दरौंदा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में जदयू का प्रत्याशी बनाया गया है। अजय सिंह अपने जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
सीवान की जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को दरौंदा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में जदयू का प्रत्याशी बनाया गया है। अजय सिंह अपने जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
● कौन है अजय सिंह
बतौर हिंदुवादी नेता पहचान बनाने वाले अजय सिंह पूर्व विधायक स्वर्गीय जागमातो देवी के बेटे हैं। वह सीवान जेडीयू के बड़े नेता माने जाते हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी कविता सिंह जिले की सांसद हैं। हिन्दु युवा नेता के रूप में तेजी से उभरे अजय सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नजदीकी माना जाता है।

राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष अजय सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। राजनीति के जानकार भी अजय सिंह की यूपी के सीएम से निकटता की बात करते हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले अजय सिंह हिंदू वोटबैक को लुभाने में कामयाब होंगे।
बता दें कि बीते साल अजय सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। हालांकि इस यात्रा को उन्होंने सैनिकों का सम्मान करने का मकसद बताया था लेकिन राजनीति के जानकारों ने सियासी बताया था।
● राजनीति में सक्रिय
वैसे तो अजय सिंह वर्तमान में राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन उनके पास कोई पद नहीं है। लेकिन पत्नी कविता सिंह के साथ क्षेत्र में अकसर नजर आते हैं। इसकेे अलावा जनता की समस्याओं को सुन उसका निवारण करने के भी प्रयास में लगे रहते हैं। वहीं कविता सिंह के लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए भी अजय सिंह के प्रयासों की सराहना होती है।

●कविता सिंह 2011 में बनीं विधायक
सीवान जिले में दरौंदा विधानसभा सीट से साल 2011 में अजय सिंह की पत्नी पहली बार विधायक बनीं। दरअसल, जगमातो देवी के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। इसमें नीतीश कुमार की सत्तारुढ़ जदयू की प्रत्याशी कविता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के परमेश्वर सिंह को 20 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।
अजय सिंह की पत्नी कविता कुमारी को 51 हजार 754 प्राप्त हुए जबकि राजद के परमेश्वर सिंह के खाते में 31, 662 वोट पड़े। कांग्रेस के उम्मीदवार कालिका शरण सिंह तीसरे और भाकपा माले के जयनाथ यादव चौथे स्थान पर रहे थे। कविता सिंह का चुनाव लड़ना तब काफी चर्चा में रहा। दरअसल, अजय सिंह की शादी के कुछ महीनों बाद ही यह चुनाव हुआ था। कविता सिंह ने छपरा से 2012 में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। 2015 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में कविता सिंह ने अपनी संपत्ति 66 लाख बताई थी। उसके बाद कविता सिंह लगातार दो बार यही से विधायक निर्वाचित हुई।