जमुई : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 30 व्यक्तियों को मिला सामाजिक योद्धा सम्मान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 22 सितंबर 2019

जमुई : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 30 व्यक्तियों को मिला सामाजिक योद्धा सम्मान

जमुई :
शहर के रिचलुक किड्स प्ले स्कूल के सभागार में रविवार को गंगा बचाओ अभियान द्वारा सामाजिक योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 30 व्यक्तियों को सामाजिक योद्धा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा बचाओ अभियान के संस्थापक  विकास चन्द्र गुड्डु बाबा, राष्ट्रपति से सम्मानित नन्दलाल सिंह, देश को साइकिल से नापने वाली तबस्सुम अली, रोमा ठाकुर, शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता आर्या सिंह एवं किसान नेता गोविन्द सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा बचाओ अभियान के संस्थापक विकास चन्द्र गुड्डु बाबा ने की। सभा को संबोधित करते हुए गुड्डु बाबा ने कहा कि देश में गंगा की स्थिति आज भी खराब चल रही है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गंगा बचाओ अभियान 21 वर्षों से अनवरत चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब इस अभियान को 21 वर्ष पहले चलाया गया था, तब लोग इस बारे में सुनकर हंसते थे। लेकिन वही लोग आज शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 22 दिसंबर 1998 को हुई थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को शुरू करने से पहले गंगा के किनारे भ्रमण कर गंगा की स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान गंगा की स्थिति काफी खराब दिखी। इसके बाद उन्होंने गंगा आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। गंगा सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
गंगा बचाओ अभियान के संस्थापक विकास चंद्र गुड्डु बाबा ने बताया कि अभियान के तहत उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए गंगा नदी में लावारिस शवों को फेंकने पर तुरंत रोक लगाया गया। इस अभियान को लेकर 2001 में पटना में गंगा बचाओ अभियान को लेकर 48 घंटा का निर्जला उपवास भी किया गया था। गंगा बचाओ अभियान द्वारा रेलवे ट्रैक पर लावारिस शव, स्वच्छता अभियान, बिहार में 86 गौशाला और उनके जमीन, सरकारी जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण करने आदि की आवाज बनकर पूरे बिहार में गूंजायमान किया है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कामेश्वर प्रसाद, राजकिशोर सिंह, अरविन्द सिंह, बिभूति भूषण, जितेन्द्र सिंह, मोहन केशरी, शंकर सिंह, साहित्यकार डॉ. रविश कुमार सिंह, सुरेश, सामाजिक कार्यकर्ता सुर्यावत्स, विजय कुमार यादव, उप-प्रमुख पवन सिंह रावत, जीवन पांडेय, कालो कुमारी, आशिष कुमार, अभिषेक कुमार, रुद्र प्रताप सिंह सहित जिले से कुल 30 व्यक्तियों को सामाजिक योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर अरविंद कुमार चौधरी, नंदलाल सिंह, गोविंद सिंह, धीरेंद्र पांडेय, नीरज मिश्रा, शंकर सिंह, अवध बिहारी, फरीदा खातून, संजीवनी के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
[इनपुट : अर्जुन अरनव | Edited by: सुशान्त]

Post Top Ad -