जमुई : सोमवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर पगडंडी जमुई (हिन्दी का साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकल्प) के सौजन्य से हिन्दी पखवाड़ा सह कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जिला भर से शीर्ष स्तरीय कवि अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। इसकी जानकारी पगडंडी जमुई प्रकल्प के अध्यक्ष डॉ. रविश कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जमुई स्थित होटल मनोज पैलेस में आयोजित होगा। जिसकी शुरुआत दिन के 12 बजे होगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। पगडंडी जमुई द्वारा सम्मानित किए जाने वाले साहित्यकारों का चयन कार्यसमिति द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर की गई।
हास्यरसावतार पंडित जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी स्मृति सम्मान 2019 से सुरेन्द्र प्रसाद सिंह मुकुल सम्मानित होंगे। श्रीकिरण स्मृति सम्मान 2019 मो. अमानुल्लाह को प्रदान किया जाएगा। जबकि सुरेशचन्द्र मिश्र शचीश स्मृति सम्मान 2019 से रणजीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पशुपतिनाथ मिश्र प्रफुल्ल स्मृति सम्मान 2019 डॉ.नूतन सिंह को मिलेगा। त्रिपुरारी सिंह मतवाला स्मृति सम्मान 2019 से भोला कुमार बागवानी अलंकृत होंगे। साथ ही गौरीशंकर मधुप स्मृति सम्मान 2019 से मदन पंडा को सम्मानित किया जाएगा।
हिन्दी पखवाड़ा सह कवि सम्मेलन में जिला भर से बड़ी संख्या में श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर पगडंडी जमुई के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।






