गिद्धौर में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का हुआ भव्य स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 22 सितंबर 2019

गिद्धौर में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का हुआ भव्य स्वागत


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देवघर जाने के क्रम में गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के भौराटाँड़ गांव में रविवार के 9:00 पूर्व. भौराटाँड़ के दर्जनों ग्रामीण गिद्धौर जमुई मुख्य मार्ग पर पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, पटना से देवघर जाने के दौरान वे जमुई रुके फिर वहां से देवघर के मार्ग के मार्ग में भौराटांड़ के समीप रुककर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि बिहार में चल रही एनडीए सरकार पर हमला करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी दौरान उन्होंने आगामी चुनाव पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी अपनी बात कही।



इधर, तेजस्वी के गाड़ी के पहिये पर विराम लगते ही मौके पर राजद के पंचायत अध्यक्ष रंजीत यादव राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता बेनी यादव, विष्णुदेव यादव, पंकज यादव, विजय यादव, किशोर यादव, दिवाकर यादव, विनोद पासवान, हम पार्टी के पंचायत अध्यक्ष रोहित माँझी, रामदेव मंडल, अनिल कुमार यादव, केदार यादव, के अलावे दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता व उनके प्रशंसकों ने पुष्पमाला से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Post Top Ad -