झाझा : वार्ड सचिव संघ की बैठक में पंचायत अध्यक्षों का हुआ चयन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 22 सितंबर 2019

झाझा : वार्ड सचिव संघ की बैठक में पंचायत अध्यक्षों का हुआ चयन

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

झाझा प्रखंड क्षेत्र के हाईस्कूल करहरा में रविवार को वार्ड सचिव संघ की एक बैठक झाझा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार दास की अध्यक्षता में रखी गई।  बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कामदेव कुमार, प्रदेश सचिव सिकंदर कुमार, जिला सचिव पप्पू कुमार यादव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान पंचायत स्तरीय संघ का गठन एवं विस्तार किया गया। इस गठन में अरुण कुमार पंडित को बोड़वा पंचायत अध्यक्ष,  रविन्द्र यादव को कराहरा पंचायत अध्यक्ष, तथा धनराज कुमार को बैजला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कामदेव कुमार ने संघ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण 7 निश्चय योजना में एक अहम योजना हर घर नल योजना है जो पूरी इमानदारी पूर्वक सभी वार्ड सचिव को करना है। लेकिन सरकार वार्ड सचिव को अस्थाई एवं वार्ड में होने वाले सभी योजनाओं का कार्य करने के लिए वार्ड सचिव को बहाल करें।  वहीं प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्ड सचिव को सरकार स्थाई करे  अन्यथा वार्ड सचिव सरकार के खिलाफ मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य हो जाएंगे और अपना हक के लिए बहुत जल्द चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
बैठक में राजेन्द्र यादव, सकलदेव यादव, प्यारे यादव, सुखदेव मरांडी, गुड्डू यादव आदि मौजूद थे।

Input - (राजीव रंजन)

Post Top Ad -