जमुई में जल्द प्रारंभ होगा एनएच का कार्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 सितंबर 2019

जमुई में जल्द प्रारंभ होगा एनएच का कार्य

जमुई (अभिषेक कुमार निराला) :
एनएच-333 ए का कार्य बांका के पंजवारा से प्रारंभ है। जल्द ही जमुई जिला में भी कार्य शुभारंभ होगा। उपरोक्त बातें बांका सांसद गिरिधारी यादव ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिमुलतला के लोहिया चौक बाजार में कही। सांसद ने कहा कि 19 सितंबर को आसनसोल रेल मंडल कार्यालय में सांसदों की बैठक में सिमुलतला रेलवे स्टेशन में सियालदह-बलिया एक्सप्रेस का ठहराव एवं कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन को जसीडीह से बढ़ाकर झाझा तक करने का प्रस्ताव दिया गया है।


 उम्मीद है कि यह जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिपाही प्रशिक्षण केंद्र एवं बीएमपी 11 की आधारशिला जल्द रखी जाए इसके लिए अपनी ओर से प्रयास करूंगा। सांसद ने कहा कि बेलहर विधानसभा से जदयू का टिकट किसे मिलेगा, इसका निर्णय हमारे नेता नीतीश कुमार करेंगे। मौके पर श्रीकांत यादव, खुरंडा सरपंच प्रतिनिधि नकुल यादव, सीताराम यादव, बिदू यादव, रामदेव यादव, बीरबल यादव उपस्थित थे।

Post Top Ad -