बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) :-
सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र खादिग्राम जमुई में पांच दिवसीय बकरी पालन की उन्नत तकनीक विषय के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समाजसेवी भवानंद सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ सुधीर सिंह,पशु वैज्ञानिक पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से की।
उद्घाटन पश्चात समाजसेवी भवानंद सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समेकित कृषि प्रणाली अपनाकर किसान अपनी आमदनी को को बढ़ा सकते हैं, छोटे-छोटे रोजगार से ही लोगों को सफलता हासिल होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ सुधीर सिंह ने बकरी पालन की उपयोगिता पर विश्लेषण करते हुए बताया कि बकरी पालन को छोटे एवं मँझले किसानों के आर्थिक उन्नयन का आधार बताते हुए हर छोटे किसानों को बकरी पालन के व्यवसाय का जरिया बना कर आसानी से रोजगार का साधन बना सकते हैं, सरकार ने बकरी पालन हेतु तमाम सुविधा उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ बकरी पालन का व्यवसाय कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
वही देवघर से आई पशु वैज्ञानिक डॉक्टर पूनम ने बकरी पालन में सही नस्ल का चुनाव और टीकाकरण की उपयोगिता बकरी पालने की वैज्ञानिक तकनीकी को विस्तार पूर्वक उपस्थित किसानों को बताया। मंच संचालन वैज्ञानिक डॉ प्रमोद सिंह ने किया उक्त कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय द्वारा भेजे गए 35 किसानों ने शिविर में भाग लिया।