गिद्धौर : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, चौकस रहेगी प्रशासन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 सितंबर 2019

गिद्धौर : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, चौकस रहेगी प्रशासन

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
बुधवार को गिद्धौर थाना में अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों व पूजा समिति के सदस्यो ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार से मेले में होनेवाली परेशानी को लेकर समुचित विधि व्यव्स्था का आग्रह किया ताकि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मां के दर्शन को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


 इधर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने ग्रामीणो व समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से कायम करने के लिए अधिकाधिक पुलिस बल तैनात किये जायेगें।
इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने कहा कि मेले में यातायात व्यव्स्था को व्यवस्थित करने के लिये गिद्धौर बाजार में चिन्हित स्थानों पर प्रवेश निषेध रहेगा। वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिये मेले में यात्री वाहनों का पड़ाव मेले परिसर से दूर चिन्हित स्थलों पर किया जायेगा। उन्होंने गिद्धौर महोत्सव कार्यक्रम के विस्तार से जानकारी दी व सहयोग की अपील की। इधर सीओ अखिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पुजा समिति गिद्धौर के सदस्यों से मेले परिसर में आने वाले श्रदालुओं की सुविधा  व मनचलों पर कड़ी नजर रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। 


थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि मेला परिसर में किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं को असुविधा होने पर थानाध्यक्ष गिद्धौर को अविलम्ब सूचित करें।
इस मौके पर अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन, शारदीय दुर्गा पुजा व लक्ष्मी पूजा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, उपाध्यक्ष श्याम रावत, अजित कुमार कारू, सचिव राजेश कुमार, मुखिया राजेश सिंह, बबलु कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव, सरपंच बीरेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रशेखर यादव, शांति समिति सदस्य जाकिर खां, समाजसेवी फौदी प्रसाद यादव, नागो मंडल, कल्याण सिंह, शंकर रावत, संतोष रावत, संजय कुमार, नरेश यादव, बोधनारायन रावत, अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के अलावे दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment