अलीगंज : ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर माकपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 25 सितंबर 2019

अलीगंज : ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर माकपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड मुख्यालय पर माकपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को सरकारी कार्यालयों में घुसखोरी व ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मानपुर मध्य विधालय के समीप से माकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जुलूस निकला गया जो अलीगंज बाजार होते नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरना में तब्दील हो गया।


 सभा को संबोधित करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व  मुखिया नागेशवर प्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में घुसखोरी चरम पर है, बिना घुस दिये आम लोगो के काम नही हो पा रहा हैं। चाहे वह पीएम आवास,व शौचालय प्रोत्साहन राशि व अंचल में जमीन दाखिल खारिज का मामला हो सभी जगह बिचौलिया हावी है। हर योजनाओं में घुसखोरी के बिना योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा।उन्होंने कहा कि किसानों को सुखाड़ की लाभ सभी किसानों को दिया जाय। किसानों की राशि मे लुट-खसोट बंद किया जाय। पार्टी के जिला सचिव नोखेलाल सिंह ने कहा कि अकाल क्षेत्र घोषित किया जाय और किसानों को 25000/- प्रति एकड़ दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रखंड में तीन वर्षो से बारिश पर्याप्त मात्रा में नही होने से पुरा प्रखंड सुखे की चपेट में है। लोगों को पीने के पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। सुखा और काम के अभाव में मजदूर दुसरे स्थान को पलायन कर रहे हैं, जिससे सरकार ने वादा किया था सौ दिनों तक रोजगार देने का वो विफल साबित हो रहा है। माकपा के राज्य कमिटी सदस्य रामलखन सिंह ने कहा कि प्रत्येक भूमिहीनों को 10 डिसमील बास हेतु जमीन व शौचालय युक्त पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाय। भूमि सुधार कानून सख्ती से लागू किया जाय, तथा पर्चा धारियों को जमीन पर कब्जा दिलवाई जाय। सभा के बाद पार्टी के पांच सदस्यो ने बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड के प्रधान सहायक को 14 सुत्री मांग पत्र भी सौपा।
मौके पर युगेशवर महतो,राजेंद्र यादव,परमेश्वर यादव, दिनेश कुमार, अवधेश प्रसाद, सिंघेश्वर महतो, रोहन मांझी, परमेश्वर दास, कमली देवी, रजनी देवी, सबरिया देवी सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -