गिद्धौर [न्यूज़ डेस्क] :
प्रखंड अंतर्गत संचालित 4 बाल श्रमिक विशेष विद्यालय का कार्यक्रम प्रबंधक क्षेत्र के पदाधिकारी हरिनंदन सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बाल श्रमिक विशेष विद्यालय खडहुआ, तारडीह मुसहरी, धनिया ठीका एवं सोहजाना, खुला पाया छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। लेकिन मध्याह्न भोजन बंद पाया गया। पूछे जाने पर विद्यालय कर्मी ने बताया कि चावल की आपूर्ति नहीं की गई है इसलिए मध्यान भोजन बंद है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने हेतु खाता लगभग खुलवा दिया गया है। शेष बचे छात्रों का अविलंब खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया।
सभी विद्यालय संचालकों को क्षेत्र पदाधिकारी हरिनंदन सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ससमय पठन-पाठन संग्रामी टीएलएम उपलब्ध कराएं ताकि इन्हें भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।