सोनो : शराब मफिया गिरफ्तार, शराब लदा वाहन जब्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

सोनो : शराब मफिया गिरफ्तार, शराब लदा वाहन जब्त


सोनो [Edited by : Sushant] :
शुक्रवार को सोनो पुलिस ने शराब मफिया को गिरफ्तार करते हुए शराब लदा वाहन जब्त किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोनो खैरा मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सफारी वाहन गाड़ी सोनो से खैरा ले जा रहे थे। लेकिन बलथर पुल के पास पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद सोनो पुलिस द्वारा वाहन को सोनो थाना लाया गया जहाँ पुलिस ने वाहन की जांच की। जिसके बाद गाड़ी से विदेशी शराब मैकडोनाल्ड, ब्लू इमपोरियम की 175ml, 244 पाउच बरामद हुआ।

एएसआई रामाशीष यादव ने शराब मफिया सह चालक की नाम कमल कुमार, पिता रमेशचंद्र राय बताया। वह चंडीस्थान वासुदेवपुर, मुंगेर का रहने वाला है। कमल कुमार आसनसोल से शराब की पाउच तस्करी करने के लिए मुंगेर ले जा रहा था। इस अभियान में रामाशीष यादव के आलावा सैप के उपस्थित थे।

बता दें कि गुरूवार को एएसआई मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सोनो-चकाई मुख्य मार्ग काली पहाड़ी के पास ब्रह्मदेव यादव होटल के नजदीक शराब लदा वाहन जब्त किया गया था। जब्त वाहन में 72 कार्टून विदेशी शराब रायल स्टैग व ब्लू एम्पोरियम बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक दिन शराब मफिया पर नकेल कसते हुए सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

[इनपुट : मदन शर्मा]

Post Top Ad -