सोनो : ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण शिविर आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

सोनो : ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण शिविर आयोजित


सोनो : गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में प्रखंड के प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों के आलावे प्रखंड कर्मियों, किसान सलाहकार, आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक एवं विकास मित्र ने भाग लिया।


प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत के सशक्तिकरण के लिए कई टिप्स दिए।आगामी 2 अक्टूबर को सभी पंचायतों मे ग्रामसभा आयोजित कर जनउपयोगी योजनाओं को लेकर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने का काम करेंगे। पंचायतों को आर्थिक रूप सशक्त बनाने की आवश्यकता है जिसे जनप्रतिनिधि व कर्मियों के सहयोग से किया जा सकता है। पंचायतों को सर्वांगीण विकास कैसे हो इसपर विचार कर जनप्रतिनिधि उस योजना को पहले चयन कर उसपर काम करेंगे। जनप्रतिनिधियों को कहा गया है कि योजनाओं को धरातल पर लाकर पंचायत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा, बीसीओ सुधीर मांझी, शौचालय कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।


[Edited by: Sushant]
(इनपुट : मदन शर्मा)

Post Top Ad -