Exclusive! झाझा में जांच घर के मालिक के घर से मिला खून से भरा फ्रिज, बियर, देशी पिस्टल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

Exclusive! झाझा में जांच घर के मालिक के घर से मिला खून से भरा फ्रिज, बियर, देशी पिस्टल

झाझा : जमुई के झाझा से एक बड़ी खबर सामने आई है। झाझा अवस्थित पॉपुलर जांच घर के मालिक के घर से फ्रिज से भारी मात्रा में ब्लड, बीयर, ओर एक देशी पिस्टल बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ भास्कर रंजन ने सर्किल इंस्पेक्टर , रेफरल अस्पताल के प्रभारी डाॅ. बी के राय एवं डाॅ. शादाब अहमद, अस्पताल की टीम, झाझा थानाध्यक्ष एवं सोनो थानाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ टीम तैयार कर  छापेमारी की। पोपुलर जांच घर के मालिक के झाझा पुरानी बाजार स्थित आवास से फ्रिज में बंद भारी मात्रा में ब्लड, बीयर और एक देशी पिस्टल बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस द्वारा घर को सील कर दिया गया है। वहीं पॉपुलर जांच घर के मालिक रौशन कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गरीब लोगों को कुछ पैसों का लालच देकर अपने घर पर बुलाकर ब्लड लेता था। उसने अपने घर पर ही ब्लड बैंक बनाया हुआ था।

बता दें कि पॉपुलर जांच घर का मालिक रौशन कुमार सदर अस्पताल जमुई में कुष्ठ विभाग में लैब ट्रेक्निशियन पद पर अनुबंध पर कार्यरत है। इसके आड़ में वह जरूरतमंद मरीजों को अपने पास से ऊंची कीमत पर ब्लड बेच रहा था।
[Edited by: Sushant]
(इनपुट : शक्ति प्रसाद शर्मा)

Post Top Ad -