अलीगंज : देश रत्न राजीव गांधी की मनाई गई 75वीं जयंती, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

अलीगंज : देश रत्न राजीव गांधी की मनाई गई 75वीं जयंती, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में मंगलवार को देश रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

 प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि देश में सूचना तकनीकी का विस्तार करने वाले में राजीव जी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने  कहा कि बीएसएनएल मोबाइल फोन तकनीकी सेवा इनही के द्वारा शुरूआत करवाई गई। समाजसेवी  धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश का पीएम बनकर कई  जनहित योजनाओं की अमलीजामा पहनाकर देश को विकास की रास्ते पर ले जाने का काम किये।देश में सबसे कम उम्र 40 वर्ष में देश के प्रधानमंत्री  बनने का गौरव प्राप्त हुई। शिक्षक नागेशवर प्रसाद ने कहा कि राजीव जी सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। वे देश में कम्प्यूटराइस्ड एवं टेलीकॉम की ऐतिहासिक कार्य कर देश को मजबूत तंत्र से जोड़ने का काम किये। युवा नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि गांधी परिवार ने ही देश में विकास की गाथा लिखी, और देश में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने का काम किये और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाया। कार्यक्रम में लोगों ने उनके कार्यों का विस्तृत चर्चा किया। मौके पर विद्यालय प्राचार्य  पूजा कुमारी , परमानंद सिंह, विक्की पाठक, कोमल कुमारी, अर्पिता राज, प्रीति कुमारी, रिकु कुमारी के अलावे कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -