गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
प्रखंड साधन सेवी वशिष्ठ नारायण यादव द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़ीला का गहन अनुश्रवण किया गया। इनके साथ संकुल समन्वयक संजीव कुमार भी मौजूद थे।
सर्वप्रथम प्रखंड साधन सेवी द्वारा कार्यालय का अनुश्रवण किया गया। जहां उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दिए। पुनः बीआरपी एवं सीआरसी वर्ग कक्ष पहुंचे एवं वर्ग शिक्षक द्वारा कक्षा संचालन का अनुश्रवण किये। ब्लैक बोर्ड पर छात्रों को बुलाकर शैक्षिक स्तर की जाँच किये। तथा छात्र-छात्राओं एवं वर्ग शिक्षक को आवश्यक निर्देश दिये। बीआरपी द्वारा रसोई घर का भी अनुश्रवण किया गया। तथा मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी देखें। अनुश्रवण के क्रम में बीआरपी एवं सीआरसीसी विद्यालय के संचालन व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, सहायक शिक्षक अबू फजल,संजीव कुमार ठाकुर भी मौजुद थे।