गिद्धौर : सोना देवी अस्पताल में स्वाथ्य लाभ लेते हैं ग्रामीण, जानें ड्यूटी रोस्टर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

गिद्धौर : सोना देवी अस्पताल में स्वाथ्य लाभ लेते हैं ग्रामीण, जानें ड्यूटी रोस्टर


[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]
यूँ तो दिग्विजय सिंह शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परंतु गिद्धौर का एक हॉस्पिटल आज भी गिद्धौर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान कर रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं, गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सोना देवी मेमोरियल हाॅस्पीटल की जिसे अपनी माँ सोना देवी के स्मृति में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह ने निर्माण करवाया था।

उक्त अस्पताल में इलाज के लिए महज कम शुल्क देकर पुर्जा कटवाना होता है। सप्ताह के विभिन्न दिनों में अलग-अलग डॉक्टर यहाँ अपनी सेवा देने आते हैं। लेकिन किस दिन किनकी ड्यूटी है यह जानना आपके लिये भी जरुरी है। इसलिए आपका अपना विश्वसनीय पोर्टल gidhaur.com सोना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में सेवा देने वाले डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर (सूचि) आप सभी तक उपलब्ध करवा रहा है :- 


» [ सप्ताह के 5  दिन अलग डॉक्टर देते हैं सेवा]

फिलहाल इस अस्पताल में सप्ताह के पांच दिन विभिन्न विशेषज्ञ डाॅक्टर अपनी सेवा दे रहे हैं।  इनमें से निम्न शामिल हैं :-

1). मंगलवार (सुबह 8:00) -  डाॅ. नरोत्तम कुमार सिंह, कार्डियोलाॅजिस्ट

2). गुरूवार (सुबह 7:00) -  डाॅ. आफताब आलम, जेनेरल फिजसियन

3). शुक्रवार (शाम 4:00)  -  डाॅ. एस. एन. झा, शिशु रोग विशेषज्ञ

4). शनिवार (सुबह 7:00) - डाॅ. एस. एन. सिंह, लैप्रोस्कोपिक / सर्जन 

5). रविवार (सुबह 7:00) - डाॅ. विशाल आनंद, हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ

पाठकों के जानकारी के लिए बता दें कि, तत्कालीन केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के सांसद कोष से निर्मित सोना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की स्थापना 07 मार्च 2003 में हुई।
सोना देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गिद्धौर में संचालित इस अस्पताल का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति भौरो सिंह शेखावत के कर कमलों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के अध्यक्षता में 07/03/2003 को की गई थी। जिसमें भारत सरकार के तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह ने स्वागतध्यक्ष, विधानसभा के सदस्य के तौर पर दामोदर रावत समेत कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।



चार स्टाफ के भरोसे चल रहे इस अस्पताल में रोगियों के बेहतर सुविधा के लिए प्राथमिक उपचार कक्ष, महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, इसीजी कक्ष, नर्स रूम, दवा कक्ष,आदि उपलब्ध है। वहीं किसी भी रोगी एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हेतु गिद्धौर फाउंडेशन द्वारा इस अस्पताल में शिकायत पेटी लगाई गई है, ताकि समय-समय पर मरीजों एवं अभिभावकों का फीडबैक प्राप्त होता रहे।
 
        -x-

[ gidhaur.com सदैव से सामाजिक सत्कार्य एवं जनसुविधा की सेवाएं देने के लिए समर्पित रहा है। आपसे आग्रह है कि इस खबर को अपने मित्रों के साथ भी व्हाट्सऐप्प/फेसबुक/अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें।]

Post Top Ad -