सिमुलतला : ग्रामीणों के बीच 100 पौधे वितरित कर पौधरोपण के लिए किया जागरूक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

सिमुलतला : ग्रामीणों के बीच 100 पौधे वितरित कर पौधरोपण के लिए किया जागरूक

[सिमुलतला | बीरेन्द्र कुमार]

परिक्रमा लोक चेतना संस्थान सिमुलतला के द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के खुरंडा गांव में  वृक्षारोपण एवं ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया गया। संस्थान के सचिव प्रकाश पंडित ने बताया कि गमहार और सागवान का पौधा लगाया एवं ग्रामीणों के बीच गमहार एवं सागवान का एक सौ पौधा वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान  सचिव प्रकाश ने कहा कि हमारी संस्था पर्यावरण के ऊपर विशेष ध्यान दे रही है। उस पर नियंत्रण के लिए वृक्ष लगाना बहुत ही आवश्यक हो गया है। हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। संस्था के द्वारा हर गांव में घूम घूम कर लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लोगो को वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। किसी भी प्रकार से हरे पेड़ों को काटने से बचाना होगा,  जिसके लिए हमारी संस्था कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स्वास्थय, शिक्षा, नारी शसक्तीकरण, खेल, आदिवासी उत्थान, स्वस्क्षता अभियान, बाल श्रम आदि के लिए भी कार्य कर रही है।
इस मौके पर मुकेश यादव, कन्हैयालाल, जनार्धन तुरी, वैभव प्रजापति, बास्की पंडित, दशरथ पंडित, कौशल्या देवी, कल्याणी देवी, करू तांती, छोटेलाल पंडित, कामदेव तुरी, अजय साह, सीताराम ठाकुर , मंगल पंडित आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -