चकाई : स्थापना सप्ताह पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

चकाई : स्थापना सप्ताह पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Gidhaur.com (चकाई) : भाजपा के स्थापना सप्ताह दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय के नेतृत्व में जयप्रकाश चौक पर सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश चौक एवं उसके आस-पास स्थानों पर बेतरतीब ढंग से फेंके गए कूडे़-कचरे को एक-दो स्थान पर जमा कर उसे जला दिया।


वहीं इस सफाई अभियान कार्यक्रम के मौके पर प्रो. प्रदीप कुमार ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने घरों और हो सके तो गांव में फैले कूडे़-कचरे को साफ करने का प्रयास करें ताकि गंदगी एवं बीमारी से बचा जा सके।

वही जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रभारी बृजनंदन सिंह ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह के माध्यम से सफाई अभियान कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। इसका अनुशरण करना हम सब की जिम्मेवारी बनती है।

सफाई अभियान में भाजपा नेता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, अंगराज राय, पूर्व बीस सूत्रीअध्यक्ष सह जिलाउपाध्यक्ष संतु यादव, किसान मोर्चा भुनेश्वर यादव, संयोग केशरी, अमित दुवे, गीता देवी, अमरनाथ तिवारी, प्रमोद पाण्डे, लीलो साह, राजबिहारी शुक्ला, रमेश पासवान, पावरित राय, पवन वर्णवाल, रूहों शर्मा, अभिषेक दुबे, मनोज मनोज पोद्धार, संजय वर्णवाल, विस्तारक रवि चौधरी, बंदना देवी, नंदरानी देवी, चंचला देवी, उर्मिला देवी, मालती देवी, कुमकुम देवी, सोगी देवी, वैजयंती देवी, शकुंतला देवी, मालती देवी, पप्पी देवी, सुमा देवी, फूलवती देवी, अनिता देवी, यशोदा देवी, ललिता देवी, सीता देवी, रूपा देवी, कमली देवी, फुलवा देवी, शुशीला देवी, तिलक वर्मा, राकेश सिन्हा आदि मौजूद थे। 

सुधीर कुमार यादव
चकाई     |    09/04/2018, सोमवार

Post Top Ad -