जमुई : भाजपा शिष्टमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

जमुई : भाजपा शिष्टमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

[gidhaur.com | न्यूज डेस्क] :-  विगत माह 27 मार्च 2018 को संध्या में बोधवन तालाब से माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा में महाराजगंज के पास कुछ उदंड तत्वों एवं पुलिस में हाथापाई सहित अन्य विवाद पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें 13 लोगों को नामजद किया गया।इनमें अधिकतर लोग जुलूस में शामिल नहीं थे फिर भी नामजद किया गया।इसके अलावा कुछ आमजन प्रतिमा विसर्जन में आस्था के नाम पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शामिल हुए लेकिन इन लोगों को उस लड़ाई से कोई लेना देना नहीं था फिर भी साजिश के तहत नाम दिया गया,ऐसी स्थिति में जिन निर्दोष लोगों का नाम दिया गया है वो  अपनी जीविका चलाने हेतु डर से अपना मजदूरी भी नही कर पा रहे है ।परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो रहा है।

उक्त पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए भाजपा नेता बिकास सिंह ने जमुई पुलिस अधीक्षक जे.रेड्डी से मिलकर निर्दोष लोगों को जो नामजद किया गया है उसे अपने स्तर से जांच कराने हेतु आग्रह तथा उस दरमियान गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। जिसे पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जो पुलिस से उलझने में शामिल नही थे या जुलूस में नही थे, जांचोपरांत उन्हें हटा दिया जाएगा।
         जमुई के पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी जी को उपरोक्त ज्ञापन के माध्यम से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन दोषियों को वीडियो फुटेज के आधार गिरफ्तारी किया जाय ना कि पूर्वाग्रह से ग्रसित विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल,भाजपा तथा राष्ट्रवादी लोगों को परेशान करके।
श्री सिंह ने नामजद लोगों की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।
मौके पर भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह,मंडल महामंत्री बालमुकुंद सिंह, किसान मोर्चा वीरेन्द्र शर्मा, प्रमोद लहिड़ी,शंकर शाह सहित कई लोग मौजूद थे।

(अभिषेक कुमार झा)
10/4/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -