अलीगंज पीएचसी में संसाधनों की घोर अभाव,मरीजों को नही मिल रहा सुविधाओं का लाभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

अलीगंज पीएचसी में संसाधनों की घोर अभाव,मरीजों को नही मिल रहा सुविधाओं का लाभ

[gidhaur.com|अलीगंज (जमुई)] :- सुबे की सरकार भले ही स्वास्थ्य विभाग में सुधार करने का दावा करती हो लेकिन जिले के अलीगंज पीएचसी में मरीजों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।इलाज कराने आये मरीजों को दवा के नाम पर महज खानापूर्ति किये जाने कि शिकायत आम हो रही है।इलाज कराने आये मरीज अनीता देवी,सुलेखा देवी,श्यामा देवी आदि महिलाओं ने बताया कि अस्पताल में प्रसव कराने आये महिलाओं को  चिकित्सक के द्वारा एक पुरजी थमा दिया जाता है,और अधिकांश दवा बाहर से ही खरीदनी पड़ती है। महिलाओं ने बताया कि सुविधा के नाम पर न तो बेड दी जाती है और न खाने की कोई समुचित व्यवस्था है।कई मरीजों ने बताया कि मरीजों लाने व ले जाने वाले एमबुलेंस के नाम पर भी चिकित्सको की साठ गाठ से एमबुलेंस कर्मियों के द्वारा अवैध वसुली किया जाता है।और प्रभारी के पास शिकायत करने पर नजर अंदाज कर दिया जाता है।
लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान,युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव महेश सिंह रामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह,राजेश पासवान ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है।प्रभारी चिकित्सक व कर्मियों की मिलीभगत से मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है।जिसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से किया गया है। अस्पताल में सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ अस्पताल आये मरीजों को नही मिल पा रहा है।
महिला नेत्री सह पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी शीलू देवी ने हेल्थ मंत्री  एवं मुख्यमंत्री को आवेदन देकर अलीगंज अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिला चिकित्सक नही रहने से महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करनी पड़ती है। इधर सिविल सर्जन डॉ. श्याममोहन दास ने बताया कि अलीगंज में मरीजों कि शिकायत मिली है।अस्पताल कर्मियों के द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।जल्द ही इस मामले की जांचकर दोषियों पर कारवाई किया जाएगा।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज    |  09/3/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -