अलीगंज : खेल मैदान नहीं रहने से बच्चों की प्रतिभा हो रही कुंठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 8 मार्च 2018

अलीगंज : खेल मैदान नहीं रहने से बच्चों की प्रतिभा हो रही कुंठित

[gidhaur.com | अलीगंज (जमुई)] प्रखंड क्षेत्र में एक भी खेल मैदान नहीं रहने से यहां के खिलाडियों की प्रतिभा कुंठित हो रही है।
उक्त बातें बिहार राज्य एथलेटिक्स  दौड़ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर 400 मीटर की रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर निवासी बिपिन कुमार ने कही।
उन्होंने ने कहा कि खेल मैदान नही रहने से काफी दिक्कत होती है।प्रखंड क्षेत्र में एक भी खेल मैदान नही है।बच्चों के द्वारा सड़क किनारे दौड़ लगाते हैं और दौड़ की रिहलसल कर जिला एवं राज्य स्तर पर इलाके का नाम रौशन कर रहे हैं।उन्होंने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान नही रहने से खिलाड़ियों की प्रतिभा कुंठित हो रही है।उन्होंने ने खेल मंत्री से प्रखंड मुख्यालय में एक स्टेडियम बनाने की मांग किया है।प्रखंड के समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना, किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान, मुखिया दिलीप रावत सहित कई राजनीतिक दल के नेताओं एवं प्रखंड के बुद्धिजीवियों ने स्टेडियम मैदान बनाने की मांग किया है।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज |  08/03/2018, Thursday
www.gidhaur.com

Post Top Ad -