सोनो : पूर्व मंत्री द्वारा किया गया पुस्तक का विमोचन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

सोनो : पूर्व मंत्री द्वारा किया गया पुस्तक का विमोचन

gidhaur.com(सोनो) :- प्रखंड के महेश्वरी महेश्वरी गांव में महेश्वरी का गौरवशाली इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह एवं चकाई विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी द्वारा किया गया। इस पुस्तक के लेखक शिक्षक महेश्वर प्रसाद सिंह  को बधाई देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन नवल सिंह द्वारा किया गया। वहीं उक्त कार्यक्रम के दूसरी ओर   14 वां वित्त योजना मद से महेश्वरी गांव में कुल 02 पी सी सी सड़क का शिलान्यास पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व उनके सुपुत्र सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें 2, 21, 886 रुपये की लागत पर महेश्वरी गांव स्थित मुख्य पथ से गोरिया मारन नदी तक पी सी सी सड़क तथा दुसरा 2, 33, 000 रुपए की लागत पर  मुख्य सड़क से तुफान सिंह के दुकान होते हुए वरुण सिंह के घर तक पी सी सी सड़क शामिल हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सह मुखिया अजय सिंह, चंद्रकांत पांडेय, सुंदरलाल सिंह, सागर सिंह, शंकर सिंह , पूर्व प्राचार्य त्रिभुज सिंह, शिक्षक विपिन जी, नरेश सिंह, गीतानंदन सिंह  सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 10/02/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -