सोनो : 9 दिवसीय महारूद्र यज्ञ शुरू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

सोनो : 9 दिवसीय महारूद्र यज्ञ शुरू

gidhaur.com(सोनो) :- शनिवार को चरका पत्थर के शारेबाद पंचायत अंतर्गत अक्षरधाम शिव मंदिर शारेबाद के प्रांगण में स्थानीय यज्ञ कमेटी के द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं चकाई विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हुए।
इस यज्ञ के सृजनकर्ता अवधेशानंद जी महाराज के प्रति आभार प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यज्ञ के किये जाने से ना सिर्फ वातावरण ही शुद्ध होता है बल्कि लोगों का मन भी पवित्र हो जाता है , मंत्री पुत्र व चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने इस यज्ञ के सृजनकर्ता अवधेशानंद जी महाराज तथा यज्ञ में शामिल अन्य महात्माओं के प्रति आभार प्रकट किया।
बताते चलें कि शारेबाद गांव में किये जा रहे इस महारुद्र यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडितों के द्वारा किये जा रहे प्रवचन  की गुंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश पासवान, सचितानंद सिंह , सत्यनारायण यादव , बहादुर मिस्त्री, सुनील यादव, पप्पू शर्मा , संजय यादव , टुनटुन शर्मा , किशुन पंडित, भीम पासवान तथा बालमुकुंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो |  10/2/2018 (शनिवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -