गिद्धौर : मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए प्रखंड कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 जनवरी 2018

गिद्धौर : मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए प्रखंड कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) :- बिहार सरकार के सात निश्चय अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा दहेज एवं शराबबंदी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए रविवार को मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए।
मानव श्रृंखला के आलोक में केन्द्र समन्वयक सचिन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बिहार की समृद्धि के लिए आम लोगों के जीवन को विकसित एवं बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार का यह अभियान आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में आम जनों की सहभागिता अनिवार्य है, ताकि देश को इस अभियान के माध्यम से हम अपनी एकता का परिचय दे सकें।
 प्रखंड कौशल विकास केन्द्र गिद्धौर के टीम द्वारा मानव श्रृंखला बनाने में केन्द्र के सहयोगी,निरंजन कुमार, अश्विनी पाण्डेय,गुनाकर पाण्डेय, अर्जुन कुमार, चंद्रशेखर पाण्डेय, गुंजन कुमार,सोनू पाण्डेय, लर्निंग फेसीलेटर राजेश कुमार,समेत जनवरी बैच के तमाम प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता इस मानव श्रृंखला में सम्मिलित होकर सामाजिक कुरितियों के खिलाफ हाथ से हाथ मिलाते नजर आए।
गिद्धौर | 21/01/2018(रविवार)

Post Top Ad -