सोनो : भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में महिला मोर्चा का गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 3 जनवरी 2018

सोनो : भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में महिला मोर्चा का गठन

Gidhaur.com(सोनो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा का गठन मंगलवार को पैरा मटिहाना पंचायत के ओरैया गांव में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष कंचन देवी एवं भाजपा किसान मोर्चा के चकाई विधान सभा विस्तारक रवि चौधरी उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् जैसे राष्ट्रीय गीत से आरंभ की गई। तत्पश्चात झाझा से आई महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षता श्रीमति कंचन देवी के द्वारा महिला मोर्चा के कुल 21 सदस्यों की टीम का गठन किया गया । जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मीणा देवी , प्रखंड महामंत्री रुपा सिंह एवं शांति देवी , मंत्री निलम देवी , उपाध्यक्ष शालिनी सिंह , कोषाध्यक्ष सरस्वती देवी एवं कार्य कारिणि सदस्यों में अंजना सिंह , मीणा हेमब्ररम , संगिता मरांडी , ललीता देवी , उर्मिला देवी , सरिता देवी , राजकुमारी देवी , कांति देवी , बिंदु देवी , बुधनी देवी , झागिया देवी तथा उगनी देवी आदि को चयनित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षता श्री मति कंचन देवी ने उपस्थित लोगों को अपने मुखारविंद से सर्व प्रथम नये साल का मुबारक देते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन-धन योजना , जिविका योजना , कन्या योजना , इंदिरा आवास का निर्माण , दहेज प्रथा , शराब बंदी तथा शौचालय निर्माण यादि के संबंध में विस्तारपुर्वक जानकारी दी। सभा का संचालन संदीप कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर पार्टी के जिला प्रमुख एलिजाबेथ शौरेन एवं भीष्म पितामह कहे जाने वाले कृष्ण नंदन सिंह , भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सदानंद सिंह , उपाध्यक्ष उपेन्द्र मंडल तथा ग्रामीणों में नरेश मंडल , भरथ मंडल , ढालो यादव , शिवशंकर मंडल , अविनाश सिंह , नुनुराम मंडल , अनील मंडल , परमेश्वर मंडल तथा हरी मंडल सहित सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
Edited by - Abhishek Kumar Jha
सोनो | 02/01/2018(मंगलवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -