अलीगंज : मोबाइल टावर गार्डों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 17 दिसंबर 2017

अलीगंज : मोबाइल टावर गार्डों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया बैठक

Gidhaur.com (अलीगंज) : जमुई जिले के जमुई बाजार में ऑल इंडिया मोबाइल नेटवर्क सामाजिक सुरक्षा संघर्ष समिति की बैठक रविवार को संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुरे देश की मोबाइल सेवा की नेटवर्क को मजबूती से सेवा एवं सुरक्षा में 24 घंटा लगे रहने  वाले टावर गार्ड को एक मजदूर के बराबर भी मजदूरी कंपनी के मालिक के द्वारा नही दिया जा रहा है। जबकि टावर गार्ड सुरक्षा के साथ मोबाइल सेवा में सहयोग के लिए 24 घंटा तत्पर रहते हैं। फिर भी उनको टावर कंपनी के मालिक के द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो अब बर्दाश्त नही किया जाएगा।

वहीं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अब टावर गार्ड अपने हक व अधिकार के प्रति संकल्पित हैं। वे अधिकार के लिए श्रम संसाधन मंत्री को भी ज्ञापन देकर अपनी माँगो को लेकर अवगत करा चुके हैं। बैठक मे निर्णय लिया गया कि अगर हम लोगों को वाजिब मजदुरी नही मिलती है तब तक संघर्ष जारी रखते हुए आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगे।

मौके पर मो. मेराज, चंद्रशेखर आजाद, हरेराम यादव, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र यादव, पप्पू राय, विनोद कुमार; प्रभात नंदन सहाय, राजेश कुमार, विनोद यादव सहित बड़ी तदाद में टावर गार्ड उपस्थित थे।

बैठक में संगठन की प्रखंड कमिटी को मजबूत व धारदार बनाने पर विस्तृत चर्चा किया गया। संघ की आगामी बैठक 17 दिसम्बर को जमुई के जयहिंद धर्मशाला में किया जायेगा। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडो के टावर गार्ड को जुटकर आने का अपील किया गया।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 17/12/2017 (रविवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -