धनियाठिका पहुंची साईकिल यात्रा-एक विचार, किया गया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 17 दिसंबर 2017

धनियाठिका पहुंची साईकिल यात्रा-एक विचार, किया गया पौधरोपण

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई की 102वीं यात्रा जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर गिद्धौर प्रखंड के धनियाठिका ग्राम पहुँची।
जहाँ पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता अभियान सह पौधरोपण किया गया। 
इस अवसर पर धनियाठिका गांव में कार्य कर रही संस्था आस्था ग्राम सेवा, जमुई द्वारा आयोजित जन सभा  में "पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर मंच के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया।
जिसमें उन्हें पर्यावरण से खिलवाड़ नही करने एवं प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक पौधा लगाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान साईकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों द्वारा गांव में कुल 25 पौधे लगाए गए। 
यात्रा में मंच के सदस्य आकाशदीप कुमार, विवेक कुमार, हरेराम सिंह, संदीप कुमार रंजन, विनय कुमार, शत्रुघ्न कुमार, आकाश कुमार, मंयक कुमार, रोशन कुमार, सन्नी कुमार, अजित कुमार संजीव सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com
      |      17/12/2017, रविवार

Post Top Ad -