अलीगंज : लोहे के पाइपों में लग गया जंग, सरकार को हो रहा नुकसान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 20 दिसंबर 2017

अलीगंज : लोहे के पाइपों में लग गया जंग, सरकार को हो रहा नुकसान


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : प्रखंड के सद्भावना भवन में वर्षो से रखे लोहे के पाइपों को अब जंग खा रहा है। इससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अगर इन पाइपों को जनहित में चापाकल अथवा अन्य कार्यो में उपयोग कर लिया जाए तो इसके नुकसान होने से बचाया जा सकता है। 

प्रखंड के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियो ने बताया कि कई वर्षों से रखा लोहे का हजारों फीट पाईप को जंग खा रहा है।  अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर ईमाम ने बताया कि बहुत पहले से यह पाइप रखा हुआ है इस संबंध में मुझे जानकारी नही है कि यह लोहे का पाईप यहाँ किस लिए और कब से रखा है। पता लगा कर इस पाईप को उपयोग में लगाया जायेगा।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई     |     20/12/2017, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -