अलीगंज : भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद् की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 24 दिसंबर 2017

अलीगंज : भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद् की बैठक आयोजित


Gidhaur.comअलीगंज (जमुई):-रविवार को प्रखंड के मिर्जागंज बाजार में भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद् की बैठक जिला अध्यक्ष सियास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद् के अतिरिक्त मुख्य सचिव मो याकुब अंसारी ने कहा कि अगर आपके समक्ष कोई शिकायत हो या कोई अधिकारी आपको वेबजह परेशान करते हों  या किसी समस्या की निदान के लिए आप से घुस मागे  तो आप हमें जानकारी दे हम आप लोगों की हर समस्या का समाधान करने भरसक प्रयास करेंगे।आपका हक व अधिकार कोई ले नही सकता है।उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले अधिकारियों की अब खैर नही है।अगर आप अपनी समस्या इस परिषद् तक देंगे तो निश्चित ही समाधान होगा।
बैठक में हुआ कमिटी का गठन
बैठक में जिला स्तरीय कमिटी कमिटी का गठन किया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष सियास पासवान ,कार्यकारी अध्यक्ष युगल पासवान,उपाध्यक्ष सुभाष पासवान,अतिरिक्त सचिव विजय रजक,कोषाध्यक्ष अंशु कुमारी,प्रशासक रोहित कुमार,विधिक सलाहकार राजीव कुमार,वितीय सलाहकार बिंदु भूषण सिंह,संरक्षक प्रदीप कुमार,कार्यकारी सदस्य अमित कुमार,सदस्य रंजन पासवान को बनाया गया।
मौके पर नूर जहाँ खातुन,राजेश प्रसाद,अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय,जयंतकात भारती,आनंदलाल पाठक ,मो बेलाल,समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज |  24/ 12/ 2017 (रविवार)
Edited by- Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com

Post Top Ad -