उन्नति क्लासेज़ में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 3 दिसंबर 2017

उन्नति क्लासेज़ में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : कायस्थ समाज के गौरव, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, आजाद भारत के संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती के अवसर पर रविवार को गिद्धौर स्थित उन्नति क्लासेज़ शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्नति क्लासेज़ की एकेडमिक हेड मोनालिसा भारती ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की।
समारोह का संचालन करते हुए संस्थान की निदेशक अपराजिता सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को चित्रांश महापरिवार के संतोष सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, सुशान्त साईं सुन्दरम, विवेक कुमार सिन्हा, आशीष प्रीतम तथा अन्य ने संबोधित किया।
इस मौके पर उन्नति क्लासेज़ शिक्षण संस्थान के अक्षय सिंह, राजीव कुमार, सन्नू सिंह, अर्जुन कुमार, सुमन कुमार, प्रेयसी बन्दना, पियूष कुमार, पंकज कुमार, रामविलास पासवान, प्रिंस सिंह, आदित्य कुमार, निवास कुमार, किशोर कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विकास कुमार
गिद्धौर      |      03/12/2017, रविवार

Responsive Advertisement