Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज प्रखंड के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित गोखुलचक मोड़ स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस के महासचिव राजेश पासवान ने बाबा साहब के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने गरीबों के उत्थान के लिए संविधान की रचना कर हक व अधिकार दिलाने का काम किया। दलितों व पिछडो को आगे लाने का काम किये जो कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके द्वारा किये कार्यो व बताये मार्गो पर चलने की जरूरत है। बाबा साहेब ने देश के विकास के लिए कई विकास गाथा लिखने का काम किया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मौके पर कई वक्ताओ ने उनके कृतित्व व व्यक्तितव पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
मौके पर डॉ. मकेशवर प्रसाद, विमलेश कुमार, नरेश यादव, लोजपा नेता शंकर पासवान, राम स्वरूप पासवान, अनिल यादव, राजेश पासवान, राजु पासवान, जितेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौके पर डॉ. मकेशवर प्रसाद, विमलेश कुमार, नरेश यादव, लोजपा नेता शंकर पासवान, राम स्वरूप पासवान, अनिल यादव, राजेश पासवान, राजु पासवान, जितेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज | 06/12/2017 (बुधवार)