Gidhaur.com (चकाई) : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का चकाई के माधोपुर में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार की सुबह से ही बसपाई और उनके अनुयाईयों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसपा नेता पृथ्वी राज हेम्ब्रम ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर देश के संविधान निर्माता है। प्यार से लोग उन्हें बाबा साहेब भी कहते हैं। भीमराव आंबेडकर को देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया था। हम सभी को उनका अधूरा सपना पूरा करना चाहिए। बाबा साहेब ने जो संविधान हमारे देश को दिया गया है और व्यवस्था की है, उस व्यवस्था को ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए। बाबा साहेब कहना था कि हम जितना चाहे अच्छा संविधान बना लें लेकिन जब तक इसे सही ढंग से लागू नही किया जाता है तो वह संविधान खराब साबित हो सकता है। हम सभी का मानना है कि बाबा साहेब को मानने वाले देश की सत्ता में पहुंचे और उनके सपने को पूरा करें। जिसकी संख्या जितनी भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी के आधार पर बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के आधार पर काम कर बाबा साहेब के सपने को पूरा करने में लगे हुए हैं। हम सभी को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर उनके सपने को पूरा करना चाहिए। उनके रुके हुए कारवां को आगे बढ़ाना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता बालेश्वर दास ने की। मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया। मौके पर देवघर केनमन काठी के मुखिया अमरनाथ बोध, फुरकान अंसारी, राजेंद्र दास, मनोज यादव, संजय दास, झकशु दास, भूदेव दास, संजय दास, प्रेम कुमार दास, बालमुकुंद दास, प्रवीण कुमार यादव, बासुदेव दास, संजय साह, रामदेव पासवान, महेंद्र दास, बबलू सोरेन, कांग्रेश दास, संदीप दास धाता मुर्मू समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।
(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 06/12/2017 (बुधवार)
चकाई | 06/12/2017 (बुधवार)