अलीगंज : सड़क किनारे पड़े सूखे वृक्षों से खतरे की आशंका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

अलीगंज : सड़क किनारे पड़े सूखे वृक्षों से खतरे की आशंका

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज-सिकंदरा मुख्य मार्ग में सड़क किनारे लगे कई पेड़ सुख चुके है और सड़क के किनारे पड़े है। कई ऐसे हरे पेड़ हैं जिसकी टहनी सड़क पर आ गई है। जिससे बस व ट्रक चालकों को भी खतरे की आशंका बानी रहती है। हल्की हवा की हिलकारे से भी सुखे पेड़ के टहनी टुटकर सड़क पर गिर जाते है। सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों का आवाजाही लगातार जारी रहता है। ऐसे में सड़क किनारे सूख चुके पेड़ के रहने से कभी भी इसकी टहनी टुटकर सड़क पर गिर सकता है और आम जनों को नुकसान हो सकता है। 
मुख्य मार्ग में कई बार आंधी तुफान व हल्की हवा की झोंके चलने पर सुखा पेड़ गिर चुका है और इस वजह से दर्जनो लोग जख्मी हो चुके हैं। अलीगंज बाजार के दरखा पोखर स्थित मुख्य मार्ग में दो महीना पहले भी और सावन महीने मे भी एक बड़ा बरगद का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा था। लेकिन बस चालक की पैनी नजर रहने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया था। मुख्य मार्ग में कई बार सुखा पेड़ गिरने से दर्जनो लोग जख्मी हो चुके हैं।
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुखा पेड़ को कटवाया गया था। लेकिन अभी भी मुख्य मार्ग में दर्जनो ऐसे पेड़ सुखा पड़ा है। जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरो में खतरा की आशंका बना हुआ है। वही समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना, किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, बखोरी पासवान, राजेश पासवान ने बताया कि कई बार सड़क किनारे सुखा पेड़ से गिरने से दर्जनो वाहन व यात्री जख्मी हो चुके हैं। घटना की शिकायत पर जिला प्रशासन के द्वारा सूखा पेड़ कटवाया गया था। लेकिन दर्जनो पेड़ सुख जाने से फिर खतरे की आशंका बनता जा रहा है। समय रहते सुखा पेड़ नही कटवाया जाता है तो कभी भी बड़ी आम जनों को नुकसान हो सकता है। वही वन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सड़क किनारे सुखा पेड़ को जल्द ही कटवाया जायेगा।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई     |      06/12/2017, बुधवार
Edited by- Abhishek Kumar Jha

Post Top Ad -