बाढ़ : इंटर परीक्षा फार्म भरने में अधिक राशि लिए जाने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

बाढ़ : इंटर परीक्षा फार्म भरने में अधिक राशि लिए जाने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Gidhaur.com (बाढ़) : एक तरफ तो छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की जाती है। दूसरी तरफ नाजायज राशि लेकर छात्रों और अभिवाभक का शोषण किया जा रहा है। उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाढ़ के जिला संयोजक उमेश कुमार ने कही। बुधवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज बाढ़ में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर बोर्ड के चेयरमैन का पुतला जलाया गया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि इंटर परीक्षा का फार्म भरने में सभी कॉलेज निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल कर रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने बोर्ड व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूछे जाने पर जिला संयोजक उमेश कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट का फार्म भरने में काफी अधिक शुल्क लिया जा रहा है। परीक्षा शुल्क को 300 से बढ़ाकर 500 रुपया कर दिया गया है। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री अभिनव टंडन, नगर सह मंत्री ऋषि कुमार, कॉलेज मंत्री गोविंद पासवान, कॉलेज प्रमुख सन्नी कुमार, मुरली मनोहर मंजुल, शत्रुघन कुमार, राकेश कुमार, विकाश कुमार, सतीश कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार,  अभिजीत कुमार आदि इस संदर्भ में न्याय की मांग करते नजर आए।

(अभिषेक कुमार झा)
बाढ़     |      06/12/2017 (बुधवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -