सोनो : भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा किसान मोर्चा में हर्ष व्याप्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

सोनो : भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा किसान मोर्चा में हर्ष व्याप्त

gidhaur.com (सोनो) : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा किसान मोर्चा के सोनो प्रखंड अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में सर्व प्रथम डुमरी गांव स्थित विख्यात कंचनेशवर नाथ धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ को  लड्डू चढ़ाकर बाटी गई।

जीत की बधाई माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी का देशवासियों ने स्वागत किया है। देश में मोदी लहर का बर्चस्व पुर्व की भांति बरकरार है, क्योंकि विकट परिस्थितियों में भी दोनों जगहों से भाजपा की जीत प्रधानमंत्री की गरीमा को दर्शाता है। पीएम मोदी की ऊत्तम छवि और उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसलों से देश की जनता को काफ़ी फ़ायदा पहुंचा है, जिस कारण हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता ने भरपूर जनादेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की जनता ने समर्थन देकर विरोधियों को चित्त कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः पुरे देश में कमल खिलेगा, और देश का बागडोर माननीय नरेन्द्र मोदी के हाथों में होगा।

भारी बहुमत से हुई इस जीत की खुशी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ जुलूस निकाला और मिठाईयां खिलाकर नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए खुशीयां मनाते हुए पटाखे भी  फोड़े। यह जुलुस ओरैया चौक से चलकर खपरिया चौक के रास्ते सोनो जाकर समाप्त हुई।

इस मौके पर श्री सिंह के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष बीर बिजय बिकास सिं , बरहट प्रखंड के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धनंजय झा, चकाई विधान सभा विस्तारक रवि चौधरी, भाजयुमो महामंत्री अमरेश कुमार चंद्रवंशी, अल्प संख्यक जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. अस्फाक आलम, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी तथा कार्यकर्ताओं में शिवकुमार बरनवाल, भास्कर मंडल, रधिया लालो देवी, उर्मिला देवी, मालती देवी, लालो मंडल, द्वारिका मंडल, नारायण दास सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो | 19/12/2017(मंगलवार)

Post Top Ad -