सोनो : आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

सोनो : आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

Gidhaur.com (सोनो) : 19वीं सदी के प्रमुख आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायक तथा भारत की आदिवासी मूल निवासी व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के प्रांगण में मुख्य अतिथि चरका पत्थर थाना क्षेत्र के मरियम पहाड़ी गांव के फादर मार्टिन मुर्मु की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद समारोह में उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की चित्र को फुल-मालाओं से सुसज्जित रथ रुपी वाहनों के साथ भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस सोनो चौक के रास्ते गोविंद सिंह चौक, सोनो बाजार, वितरण चट्टी तथा सिंचाई कालोनी के रास्ते पुनः वापस विद्यालय  पहुंचा। जुलुस में शामिल सभी आदिवासी महिलाएं अपने-अपने हाथों में कलश लेकर ढोल और मृदंग की थाप पर परंपरागत रुप से चल रही थी। सभी कलशों मे बिरसा मुंडा अमर रहे, ज्योतिवा फुले, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, तिलका मांझी, दशरथ मांझी एवं सावित्री बाई फुले अमर रहे का स्लोगन लिखा हुआ था। साथ ही उक्त सभी लोग नारा लगाते हुए चल रहे थे।
इसके बाद क्ई लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की चर्चा की तथा उनके विचारों पर चलने की अपील की। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एससीएसटी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दास, जिला सचिव नन्द किशोर पासवान, प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार आर्य, प्रखंड कोषाध्यक्ष विनय दास, अम्बेडकर विचार मंच सोनो के समाज सेवी महेंद्र दास, गंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर रविदास, चुरहेत पंचायत के मुखिया गैना मांझी, लोहा पंचायत के पूर्व मुखिया सुर्य नारायण मरांडी, लुकस शोरेन, उमेश दास, मंटू मांझी, किशुन रजक, प्रकाश दास, पुर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रंजित विश्वकर्मा, ए. मानवेल शोरेन, बाबुलाल मरांडी, फिलोसिना मरांडी, अरुण चौधरी, प्रमोद चौधरी, दैबू तुरी, भोला मांझी, शंभू दास तथा जट्टु मुर्मु सहित सैंकड़ो महिला और पुरुष उपस्थित थे। बताते चलें कि उक्त कार्यक्रम अनुसुचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का नेतृत्व लुकस शौरेन ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनो पुलिस की तैनाती देखी गई।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो     |     17/11/2017, शुक्रवार 

Post Top Ad -