Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क):- रविवार को 11:00 बजे से गिद्धौर पंच मंदिर के प्रांगण में जिला स्तरीय वार्ड महासंघ के एक जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी।
इस बैठक में सात निश्चय योजना के तहत वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में पंचायत से राशि भेजने में हो रही देरी,और इस पर बिहार सरकार चुप रहने पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। इस संदर्भ में आक्रोशित वार्ड महासंघ के सदस्यों के द्वारा कई अहम फैसले लिये जा सकते है।
उक्त आशय की जानकारी प्रखंड वार्ड संघ के सचिव डब्लू पंडित ने दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार, आयोजित होने वाले इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के वार्ड सदस्य एवं संघ के कई पदाधिकारी भाग लेंगे।
(अभिषेक कुमार झा)

www.gidhaur.com | 04/11/2017 (शनिवार )