श्रेयसी ने रजत पर साधा निशाना, ऑस्ट्रेलिया में लहराया जीत का परचम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 4 नवंबर 2017

श्रेयसी ने रजत पर साधा निशाना, ऑस्ट्रेलिया में लहराया जीत का परचम

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : जमुई जिला के गिद्धौर निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में चल रहे कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने डबल ट्रैप सिंगल महिला शॉटगन की प्रतियोगिता में यह पदक हासिल किया है। श्रेयसी निशानेबाजी में अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई पदक जीत चुकी हैं। अब एक बार फिर कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर श्रेयसी ने देश सहित गृह राज्य बिहार एवं समूचे जमुई जिला को अपने इस उपलब्धि पर इतराने का एक और मौका दिया है।

Post Top Ad -