सोनो : डाक अधीक्षक एवं डाक पाल की उपस्थिति में नए डाक घर का हुआ उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 9 नवंबर 2017

सोनो : डाक अधीक्षक एवं डाक पाल की उपस्थिति में नए डाक घर का हुआ उद्घाटन

Gidhaur.com (सोनो) :- प्रखंड अंतर्गत ढोंढरी पंचायत के मुखिया राम ठाकुर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मुख्यालय ढोंढरी में सोमवार को डाकघर की एक शाखा का उद्घाटन फीता काटकर किया गया जिसमें  जमुई से आए  डाक अधीक्षक श्री सुनील कुमार एवं डाक पाल जनार्दन मंडल की उपस्थिति में डाक से संबंधित कार्य का शुभारंभ किया गया है| इस मौके पर उपस्थित मुखिया प्रति निधि सह जदयू अध्यक्ष श्री संजय मंडल ने कहा कि डाकघर के इस शाखा के खुल जाने से दर्जनों गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी , क्योंकि डाक से संबंधित कार्य के लिए इन सभी गांव के लोगों को यहां से तकरीबन 10 कीलो मीटर दुर सोनो बाजार में अवस्थित डाकघर जाना पड़ता था, श्री मंडल ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों को डाक से संबंधित किसी भी कार्य के लिए सोनो बाजार आने ओर जाने में  समय बर्बाद हो जाता था, लेकिन अब ढोंढरी गांव में इस शाखा के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को समय के साथ परेशानी से भी निजात मिलेगी|
 इस मौके पर ग्राम कचहरी ढोंढरी के सरपंच श्री बालदेव साव, पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमार सिन्हा उर्फ भरत सिंहा, पुर्व सरपंच जगदीश प्रसाद मंडल के अलावा प्रबुद्ध लोगों में अशोक कुमार कुशवाहा, नकुल ठाकुर, अर्जुन मंडल, हरिनंदन मंडल, हिरामन मंडल, नगीम मियां, राजकुमार राम, सुनील मंडल , छोटू सिन्हा, गोवर्धन मंडल, सुरेश रविदास, युगल मंडल, भोला यादव, पैरु मंडल, तथा सनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे| विदित हों  कि, सुखदेव मंडल ने डाकघर की शाखा का संचालन हेतु मकान देकर समाज कल्याण में अहम् भूमिका निभाई|
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 09/11/2017 (गुरूवार)

Post Top Ad -