11 नवम्बर को झाझा में होगा ग्लोबल साईं भजन का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 6 नवंबर 2017

11 नवम्बर को झाझा में होगा ग्लोबल साईं भजन का आयोजन

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : आगामी 11 नवम्बर को श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा झाझा में लल्लू साईं के आवास पर 24 घंटे का अखंड ग्लोबल भजन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी सुशान्त साईं सुंदरम ने दी।
उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर, शनिवार की संध्या 6 बजे से शुरू होकर यह अखंड भजन 24 घंटों के बाद अगले दिन रविवार की संध्या 6 बजे समाप्त होगा। अखंड ग्लोबल भजन का यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं सेवा संगठन के विश्वभर के 42 देशों में फैले सात हजार से अधिक केंद्रों पर  किया जाता है। विशेष बात यह है की समूचे विश्व में इसकी शुरुआत और अंत तय समय पर एक ही साथ होती है।
सुन्दरम ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा यह पुरे विश्व, राष्ट्र, समुदाय और मानवता को एक करने की उत्कृष्ट पहल है। झाझा में हो रहे अखंड ग्लोबल भजन में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान, जिलाभर के सभी समितियों के संयोजक एवं साईं भक्त भाग लेंगे।
(अपराजिता)
Gidhaur.com       |      06/11/2017, सोमवार

Post Top Ad -