अलीगंज : मो. अशरफ बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

अलीगंज : मो. अशरफ बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई):- रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। जिसमें पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. अशरफ को अध्यक्ष व निर्वतमान पंचायत समिति सदस्य विजय यादव को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी मो. शौकत अली ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि अब प्रखंड में पार्टी को संगठित कर कमिटी को विस्तार करें। नव निर्वाचित अध्यक्ष मो. अशरफ ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने दिया है उसे मैं बखुबी निभाने का हर संभव प्रयास करूँगा और सभी वर्ग के लोगों को साथ जोड़कर पार्टी को संगठित करने का काम करूँगा। मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष अशोक राम, डा त्रिवेणी प्रसाद यादव, मो नेहाल, मुखिया मो. सालिक, सोफेंदर यादव, नरेश यादव सहित बडी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज | 29/10/2017 (रविवार)

Post Top Ad -