शिक्षक नेता आनंद कौशल का कुशलक्षेम जानने पहुँच रहे शुभचिंतक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

शिक्षक नेता आनंद कौशल का कुशलक्षेम जानने पहुँच रहे शुभचिंतक

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जमुई जिला प्रभारी शिक्षक नेता आनंद कौशल सिंह के दुर्घटनावश दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो जाने की सूचना मिलने के बाद कई दलों के नेता व शिक्षक संघ के कई जिलाध्यक्ष व अन्य संघीय पदाधिकारियों का गिद्धौर स्थित श्री कौशल के आवास पहुँचकर उनसे मुलाकात करने का सिलसिला जारी है।
गुरुवार को शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सोनो की प्रखंड प्रमुख शीला देवी, गंदर पंचायत समिति सदस्य चंद्रकिशोर राय, बलथर पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार एवं समाजसेवी सुनील कुमार सिंह पहुंचे। सभी ने ईश्वर से शिक्षक नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात करने पहुँचे शिक्षक संघ जमुई के जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र यादव, दीपक कुमार, नरेश कुमार, ललित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सज्जन यादव सहित जमुई जिला व प्रखंड कमिटी के दर्जनों संघीय पदाधिकारियों व शिक्षकों ने उनके साथ हुई दुर्घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने कामना की ।

गिद्धौर        |      22/09/2017, शुक्रवार 

Post Top Ad -