गायत्री परिवार का प्रखंड स्तरीय गोष्ठी 2 अक्टूबर को गिद्धौर में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

गायत्री परिवार का प्रखंड स्तरीय गोष्ठी 2 अक्टूबर को गिद्धौर में

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : गिद्धौर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में आगामी सोमवार, 2 अक्तूबर को प्रखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है. जिसमें गिद्धौर प्रखंड के गायत्री परिवार के सभी सदस्यगण भाग लेंगे. उक्त गोष्ठी में शांतिकुंज हरिद्वार से दो एवं जमुई जिला गायत्री परिवार से दो प्रतिनिधि विशेष रूप से हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम की जानकारी गायत्री परिवार के स्थानीय सदस्यों ने दी. गोष्ठी की शुरुआत संध्या 3 बजे से होगी.
गायत्री परिवार जीवन जीने कि कला के, संस्कृति के आदर्श सिद्धांतों के आधार पर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा स्थापित परिवार,समाज,राष्ट्र युग निर्माण करने वाले व्यक्तियों का संघ है. यह मिशन युग के परिवर्तन के लिए एक जन आंदोलन के रूप में उभरा है.

(सुशान्त साईं सुन्दरम)

गिद्धौर      |      29/09/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -