सोनो : भाजपा किसान मोर्चा ने बाढ़ राहत के लिए किया भिक्षाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

सोनो : भाजपा किसान मोर्चा ने बाढ़ राहत के लिए किया भिक्षाटन

Gidhaur.com (सोनो) - उत्तरी बिहार के कई जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भिक्षाटन का कार्य भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सोमवार को बटिया बाजार में किया गया। भिक्षाटन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस भिक्षाटन कार्य के दौरान बटिया बाजार स्थित सभी व्यवसायियों तथा राहगीरों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की गई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर बिहार में आई प्रलयकारी बाढ़ से तकरीबन 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है तथा अभी भी सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं, उन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भोजन, कपड़ा, पानी और दवाइयाँ आदि भेजने के लिए सभी लोग दान स्वरूप सहयोग देकर उनकी मदद करें। भिक्षाटन कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र रजक, फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, मेघनाथ चंद्रवंशी, परशुराम मंडल, अशोक तमोली तथा पुनित सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे। 

(चंद्रदेव बरनवाल)
सोनो     |     22/08/2017, मंगलवार 

Post Top Ad -