सोनो : पूर्व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

सोनो : पूर्व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

Gidhaur.com (सोनो) - सोनो के प्लस टु राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर श्री सिंह द्वारा सोनो-खैरा मार्ग की सड़क से विद्यालय तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चकाई विधान सभा क्षेत्र को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मेरा सपना है। उन्होंने उत्तरी बिहार में आई प्रलयकारी बाढ़ की चपेट में आये बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक चंदा इकट्ठा करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शीला देवी, पुर्व जिला पार्षद सदस्य राजेंद्र दास, प्रभू राम, मनोज कुमार सिंह, विद्यालय प्रभारी राम सागर प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे। 

(चंद्रदेव बरनवाल)
सोनो     |     22/08/2017, मंगलवार 

Post Top Ad -