सोनो : भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी गठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 13 दिसंबर 2017

सोनो : भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी गठित

Gidhaur.com  -   सोनो   |  रविवार को सर्वोदय आश्रम सोनो में भारतीय मजदूर संघ, जमुई द्वारा जिला अध्यक्ष बालमुकुंद साव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जहां जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद यादव, सहायक मंत्री मथुरा प्रसाद यादव, संगठन मंत्री मदन प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष शंभु कुमार सहित काफी संख्या में संघ के लोग उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें प्रखंड संयोजक  के रूप में लोहा पंचायत के पुर्व मुखिया नन्द किशोर सिंह, उप संयोजक उमेश यादव बेलम्बा, प्रखंड सचिव के रूप में दिनेश्वर यादव सारेबाद , उप सचिव हिदयु यादव केशोफरका, संगठन मंत्री मन्नू यादव बेलम्बा, सह संगठन मंत्री अरविंद सिंह महेश्वरी, कोषाध्यक्ष तेतनारायण यादव नैयाडिह, उप कोषाध्यक्ष हीरा यादव गंदर को चयन किया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री मदन यादव ने बताया कि मजदूरों का मजदूर कार्ड बनाना अति आवश्यक है क्योंकि श्रम कल्याण विभाग के द्वारा मिलने वाली राशि का कार्ड द्वारा ही भुगतान किया जाएगा। जिसमें किसी भी मजदूर की एक्सिडेंट द्वारा मृत्यु होने पर 04 लाख रुपए, 02 अंग के नुक़सान होने पर 75 हजार रुपए, एक अंग के नुक़सान होने पर 37,500 रुपए तथा मृतक मजदूर के कुल 02 बच्चों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा पुरे जिला के लिए कुल 1800 इन्दिरा आवास का निर्माण संघ के द्वारा चयनित लोगों को कराया जाना है। उन्होंने बताया कि बीड़ी मजदूरों के हित के लिए आये कुल 80 लाख रुपए वर्षों पूर्व से जिले में पड़ा है जिसे वितरण कराना है। इसके अलावा कौशल विकास योजना के तहत जिला में आते कुल 04 करोड़ रुपए संघ के द्वारा मजदुरों को वितरण किया जाएगा। इस मौके पर चयनित  कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष वर्मा, प्यारी यादव, गणेश साह, कृष्णा ठाकुर, सुरेश तुरी आदि शामिल थे।

चंद्रदेव बरनवाल 
सोनो    |     13/08/2017, रविवार 

Post Top Ad -