झाझा विधायक को बिहार सरकार मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

झाझा विधायक को बिहार सरकार मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की मांग

डॉ. रविंद्र यादय, झाझा विधायक 
Gidhaur.com | शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड भाजपा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजग सरकार के बहुमत हासिल करने पर इस शानदार जीत के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को बधाई देते हुए जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. रविंद्र यादव को एनडीए सरकार में मंत्री बनाने की मांग की है। इस मौके पर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता शंभु कुमार केशरी एवं भाजयुमो नेता रविंद्र कुमार यादव ने कहा की जमुई जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में राजद के दो विधायक एवं कांग्रेस से एक विधायक की जीत हुई थी। जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र से एक मात्र भाजपा के विधायक डॉ. रविंद्र यादव की भारी बहुमत से जीत हुई थी।


युवा नेताओं ने कहा कि ऐसे में जब राज्य में एनडीए सरकार की वापसी हुई है तो जमुई जिले के जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये झाझा से भाजपा विधायक डॉ. रविंद्र यादव को सूबे की सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए।

गिद्धौर  |  28/07/2017, शुक्रवार 


Post Top Ad -